आजमगढ़। मोहल्ला कोट किला रोड पर अंजुमन पैगामे रसूल की ओर से जलसे का आयोजन किया गया। जलसे की शुरुआत तिलावते कलाम पाक से हुई। जलसे में 10 अंजुमनों ने भागीदारी की। इनकी बीच नातिया मुकाबला हुआ। मुकाबले में अंजुमन गुलिस्ताने रजा मुहल्ला बाज बहादुर पहले अंजुमन रजाय मुस्तफा सीताराम दूसरे और अंजुमन कटरा तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि मौलाना मुफ्ती अनीस दीन मिस्बाही गाजीपुरी ने कहाकि नबी करीम की पैदाइश पर उनका जन्मदिन मनाते हैं। हम सब को नमाज और कुरान पढ़ना चाहिए। झूठ बोलकर एक दूसरे से मिलना जायज है। नमाज किसी भी हाल में माफ नहीं है। इस मौके पर शाहिद अहमद, अनवर खां, लियाकत अली, सलाउद्दीन,फहीम, जोरार खां, जुबैर खा, मोहम्मद अजीम आदि मौजूद रहे। संचालन सैय्यद कासिम उर्फ मोना ने किया।