फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

501 जोड़ों के दहेज रहित विवाह की रणनीति बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। कृष्णा पटेल महाविद्यालय रोहुवार बैदौली के प्रांगण में सोमवार को 4 मार्च को होने वाली 501 जोड़ों की सामूहिक दहेज रहित विवाह की रणनीति बनाई गई। जाति-धर्म से ऊपर उठकर विवाह समारोह में भागीदार बनने की अपील की गई। बताया गया कि अब तक 4611 जोड़ों की सामूहिक शादियां हो चुकी हैं। बैठक मोहम्मद ताहिर मदनी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलवी और हिंदू की शादी उनके रीति रिवाज से संपन्न कराई जाएंगी। आयोजक राम सकल सिंह पटेल ने कहा कि 2001 से अब तक यह 13वां आयोजन है, जिसमें 501 जोड़ों की दहेज रहित विवाह का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 4611 जोड़ों की सामूहिक शादियां हो चुकी हैं। कार्यक्रम में व्यापारी और समाजसेवियों का भी सहयोग मिल चुका है। बैठक में सरकार की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। मुख्य अतिथि उप निदेशक समाज कल्याण जितेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में युवती के खाते में 20 हजार नगद दिए जाते हैं। दस हजार के जेवर और बर्तन तथा पांच हजार का खर्च आयोजन पर किया जाता है। इसके लिए बकायदा रजिस्ट्रेशन ब्लाक पर कराना होगा। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी राजीव रत्न सिंह, महातम यादव, देवनाथ सिंह, रामसिंगार राय, भजुराम पटेल, शेषनाथ पटेल, शिवबचन, रोशन लाल, इफ्तखार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें