फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बंद कराने पर भड़के श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को श्रद्धालु बुधवार शाम साढ़े छह बजे विसर्जन के लिए सिधारी ले जाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने विसर्जन यात्रा में शामिल डीजे को बंद करा दिया। इससे श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया वो पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जैगहां चौक पर बैठ गए, इससे आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। रात सवा आठ बजे श्रद्धालु चौर पर बैठे हुए थे। इस बीच वाहन भी रेंग-रेंग कर निकल रहे थे। श्रद्धालुओं का आरोप था कि पुलिस दूसरे के डीजे बजाने दे रही है और हमें रोका जा रहा है। जब तक डीजे नहीं बजाने दिया जाएगा, विसर्जन नहीं करेंगे। मौके पर पुलिस तैनात थी। रात को आठ बजे मौके पर पहुंचे एस ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के कम आवाज और कम संख्या में डीजे बजाने की अनुमति देने पर जाम समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने छह बजे से आठ बजे तक जाम लगाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें