आजमगढ़ । मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा गांव में हुए एनकाउंटर में पूर्वांचल में आतंक का पर्याय सुजीत सिंह बूढ़वा की लाश शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए उसकी मां और बहन पहुंची और साथ लेकर घर चली गई। जहां से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अलदेमऊ गांव निवासी सुजीत सिंह बूढ़वा डी-9 का मुख्य सरगना था। वह 11 अगस्त को रामपुर जिले की पुलिस अभिरक्षा से अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढनपुर चौक से फरार हो गया था। शुक्रवार को सुजीत गजहड़ा गांव में हुई एनकाउंटर में मार दिया गया। शनिवार को सुजीत की मां सुभावती सिंह और बहन रिंकी जिला अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद उसकी लाश लेकर घर चली गई।