फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के हित में नहीं हो रहा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ । पिछड़ा वर्ग महापंचायत की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष संगीता गौतम की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा पर जनता के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष शिव मोहन शिल्पकार ने भाजपा की नीतियों को कोसा। प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता गौतम ने कहा ेिक थानों में लोगों की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही है। यह सरकार पूंजीपतियों की हितैषी है। अंत में मऊ के जिला सचिव अमरजीत पासवान के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रख मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर विनोद कुमार, राजकुमार यादव, सुनील शर्मा, बरखू वनवासी, डा. हरेंद्र प्रसाद सरोज आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदेश महासचिव जयजय राम प्रजापति एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें