फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 1.50 लाख उड़ाने वाला उचक्का गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के ब्रह्मस्थान क्षेत्र में भेली खरीद रहे एक व्यक्ति के बाइक की डिकी से डेढ़ लाख रुपये उड़ाने वाले एक उचक्के को पुलिस ने सोमवार को दबोचा। उसके पास से 63 हजार रुपये और बाइक बरामद की गई। अतरौलिया थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी रामनरेश यादव 25 अप्रैल को अपनी पत्नी ललिता यादव के साथ पुरानी सब्जी मंडी सदावर्ती स्थित पीएनबी की मुख्य शाखा में अपने खाते से एक लाख 20 हजार रुपये निकाले थे। पहले से रखे 30 हजार रुपये भी उसी में मिला कर डिकी में रख कर घर के लिए चला। ब्रह्मस्थान क्षेत्र में एक जगह बाइक खड़ा किया और ठेले से भेली खरीदने लगा। इसी दौरान उच्चकों ने बैग समेत रुपये उड़ा दिए। बैग में स्टेट बैंक की चेकबुक, पीएनी की दो चेकबुक भी थी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक उचक्का हाफिजपुर चौराहे पर मौजूद है। पुलिस मौके पर पहुंची और विक्की कुमार यादव निवासी जुराबगंज वार्ड संख्या एक थाना कोढ़ा जिला कटियार बिहार को पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने 63 हजार रुपये, बाइक, तमंचा कारतूस, तीन मोबाइल, चार्जर, दो आधार, डिकी तोड़ने के औजार आदि बरामद किए। पुलिस ने अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें