फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सीसीटीवी कैमरों से होगी मिल की निगरानी

Sun, 06 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान चीनी मिल सठियांव के उद्घाटन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जनपद आगमन को देखते हुए शनिवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने चीनी मिल सठियांव और सठियांव चौराहा का निरीक्षण किया। उन्होंने मिल केेे अंदर 15 सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही सड़क के चौड़ीकरण की राह में रोड़ा बन रहे मंदिर को दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्देश एसडीएम सदर को दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मिल परिसर में तैयार हो रहे मंच के अगल बगल पुराने बिल्डिंग, टीन सेड और पुरानी बाउंड्री को एक हप्ते के अंदर गिराकर मलबा हटाने का निर्देश दिया। जनरल मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि उद्घाटन के अवसर  पर पर्याप्त मात्रा में गन्ना इकट्ठा करा लें। मौके पर प्रबंध निदेशक डा. बीके यादव, मुख्य गन्ना सलाहकार डा. आरसी पाठक, गन्ना कमीशनर मंडल राजीव राय, जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल यादव उपस्थित थे।

उन्होंने सठियांव चौराहे के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण हेतु अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी मिथिलेश कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि चौराहे के निर्माण को शीघ्र पूरा करें। चौराहे से चीनी मिल को जाने वाली सड़क को नए सिरे से बनाने के लिए स्टीमेट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंनेे एसडीएम सदर डा. अशोक कुमार सिंह को निर्देशित किया कि सड़क के चौड़ीकरण करने में रास्ते में आने वाले मंदिर को दूसरी जगह शिफ्ट कराकर मार्ग का चौड़ीकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें