ठेकमा। मार्टीनगंज में राशन कार्ड धारक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
ब्लॉक में 14500 राशन कार्ड धारक महिलाओं को समूह से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मार्टीनगंज में 65 ग्राम पंचायत में 93 राजस्व गांव शामिल हैं। ब्लॉक के गांवों में 1514 समूह का गठन किया गया है। सभी समूह सक्रिय है। लक्ष्य से लगभग 900 से ज्यादा महिलाओं को जोड़ा जा चुका है। एडीओ आईएसबी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। समूह से जुड़ने के बाद बचत और ऋण की सुविधा मिलेगी। समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वे आत्मनिर्भर बनेंगी। संवाद