फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर विवि चैंपियनशिप में मेडल जीतकर लौटे सूरज का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गुरु नानक देव विवि अमृतसर में 19 से 22 मार्च तक आयोजित अखिल भारतीय अंतर विवि पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में मेडल जीतकर लौटे सूरज श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत किया गया। सूरज ने लखनऊ विवि की तरफ से इंडोर और बीच फाइट इवेंट के 90-95 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग किया था। बीच फाइट में उन्होंने रजत और इंडोर में कांस्य पदक जीता था। पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ आजमगढ़ के पारितोष राय के नेतृत्व में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने रोडवेज बस अड्डे पर सूरज का जोरदार स्वागत किया। सूरज ने कहा कि जनपदवासियों की शुभकामनाओं और माता-पिता व गुरुओं के आर्शीवाद से सफलता मिली है। इस दौरान रजनीश श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, समर प्रताप सिंह, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप सिंह बंटी, आयुष अग्रवाल, शुभम तिवारी, विकास सिंह, शिवम तिवारी, ज्ञानेन्द्र चौहान, अमन श्रीवास्तव, कुशल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें