मेजवां। फागुन माह में मनाया जाने वाले रंगों का पर्व होली की तैयारी में लोग जुट गए है। आलम यह है कि नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में होलिका दहन के लिए होलिका बनाना शुरू हो गया है। दुकानों पर रंग बिरंगी पिचकारी से लेकर अबीर आदि की बिक्री शुरू हो गई है। दुकानदारों के मुताबिक इस बार बाजारों में रंगों से लेकर बच्चों के लिए भी कई नई तरह के पिचकारी बिक्री के लिए मंगाई गई है। गतवर्ष की अपेक्षा इस वर्ष पिचकारी और अबीर के मूल्य में काफी इजाफा हुआ है। होली के मौके पर हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय दिख रहा है। कस्बा और रेलवे स्टेशन रोड पर कई स्थानों पर अबीर और पिचकारी बेचने की दुकानें सजाई गई हैं। बच्चों की जिद पर पिचकारी और होली के इबारत लिखी पिचकारी भी मंहगाई के दायरे में आ गई है। विभिन्न कलर की अबीर 75 से लेकर 80 रुपये किग्रा में बेची जा रही है। एके 47 की शेप में बनी पिचकारी बच्चे काफी पसंद करते हैं। पुलिस प्रशासन इस बार असामाजिक तत्वों पर नजर बनाने के लिए पेट्रोलिंग पार्टी अतिरिक्त करने की रूप रेखा बना रहा है। जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित कर शहर में शांति पूर्वक होली मनाने के लिए अपील की जा रही है। फूलपुर में हनुमान दल अखाड़ा की ओर से हैरतअंगेज करतब दिखाने का रिहर्सल किया जा रहा है। होली के दिन बुढ़ऊ बाबा की बारात और रोडवेज सहित दो स्थानों पर मटका फोड़ प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां भी की जा रही हैं।