फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज का मार्गदर्शक है अधिवक्ता: राघवेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अधिवक्ता समाज का मार्ग दर्शक रहा है। अधिवक्ता समाज के निर्बल लोगों को न्याय दिलाता है साथ ही उसके सम्मान की लड़ाई भी लड़ता है। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह की है। वे शनिवार को दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के सभागार में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में अधिवक्ताओं की सराहनीय भूमिका रही है। कहा कि हम वकीलों का दायित्व अपने वकालत पेश के साथ समाज में हो रहे अन्याय के विरुद्ध लडने का भी है। जिसको हमारे अधिवक्ता कर भी रहे है। आज अन्य पेशे के साथ वकील पेशे में गिरावट आई है। फिर भी जिम्मेदार होकर हम अधिवक्ता अन्य से ज्यादा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों के संबंध में महाधिवक्ता को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौपा। सौपे गए मांग पत्र में अधिवक्ता की मृत्युपरांत बीमा की राशि दस लाख रुपये किए जाने, अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर दस लाख किए जाने, अधिवक्ताओं को आयुष्मान भारत योजन की परिधि में रखते हुए दवा इलाज के लिए बीस लाख रुपये तक मुफ्त इलाज दिए जाने, युवा अधिवक्ताओं को पांच वर्ष तक पांच हजार रुपया प्रति माह सहयोग राशि दिए जाने सहित पांच मांगे शामिल रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी और संचालन संघ के मंत्री विरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने दीवानी न्यायालय के फाउंडर मेंबर अधिवक्ता स्व. सूरजनाथ सिंह के चित्र का लोकार्पण किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर सिंह ने स्व. सूरजनाथ सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि महाधिवक्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर संघ के संरक्षक शिव गोविंद यादव, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, नवीन चंद्र अस्थाना, राम प्यारे सिंह, पूर्व शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रेमनाथ सिंह, जर्नादन राय, सतेंद्र सिंह, सेंट्रल बार अध्यक्ष आद्या प्रसाद सिंह सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें