फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुजन क्रांति मोर्चा ने मांगों को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बहुजन क्रांति मोर्चा ने शुक्रवार को 13 प्वाइंट रोस्टर, दस प्रतिशत आरक्षण, ईवीएम मशीन से चुनाव न कराकर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जानेकी मांग को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बहादुर त्यागी ने कहा कि ईवीएम पर आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग भी इसे कायम रखना चाह रही है। दुनिया के तमाम देश जानते हैं कि ईवीएम से घपलेबाजी की जा सकती है इसलिए उन्होंने अपने देश में ईवीएम से चुनाव न कराकर बैलेट पेपर से चुनाव करवा रहे हैं। जिला संयोजक रामदवर ने कहा कि तेरह प्वाइंट रोस्टर लागू कर एससी, एसटी और ओबीसी के साथ जबरदस्त धोखेबाजी की गई है। मास्टर हरिओम सोनकर ने कहा कि आज वामन मेश्राम इसी की लड़ाई लड़ रहे हैं। पूरे भारत के साढ़े पांच सौ जिलों में धरना और जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। इस मौके पर अमरजीत, दुर्ग विजय यादव, अच्छे लाल चौहान, राम प्रसाद, सहदेव, शिव बचन, सुभाष बौद्ध, लाल चंद यादव, राम समुझ विश्वकर्मा आदि उपस्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें