आजमगढ़। उप्र संगीत नाट्य अकादमी की ओर से संभागीय नाट्य समारोह का आयोजन इस बार आजमगढ़ में किया जाएगा। 27 फरवरी से दो मार्च तक होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन राहुल प्रेक्षागृह में किया जाएगा। इसके लिए सूत्रधार संस्थान के सचिव अभिषेक पंडित को को आर्डिनेटर बनाया गया है। चार दिन तक चलने वाले इस संभागीय नाट्य समारोह में स्थानीय लोगों को नाटकों के माध्यम से कई प्रदेशों की कला देखने के मिलेगी। अभिषेक पंडित ने बताया कि आयोजन के लिए स्थान आदि तय हो चुका है। एक दिन पहले ही टीम यहां पहुंच जाएंगी। नाटकों के माध्यम से लोगों को कई कलाओं के दर्शन होंगे।