फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में खुशबू, शिबू और साधना ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। कस्बे के मोहल्ला सब्जी मंडी स्थित धर्मशाला में सोमवार को श्रीराम-जानकी भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह रहे। कस्बा और क्षेत्र की बच्चियों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक राहुल चौरसिया ने प्रथम स्थान पर खुशबू मोदनवाल, द्वितीय पर शिबू मौर्या और तृतीय स्थान पर साधना प्रजाति का चयन किया। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने विजेताओं को क्रमश: साइकिल, कूलर और सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया। कहा कि यह कार्य बहुत सराहनीय है। इससे बच्चियों के हौसला बढ़ाने में मदद मिलती है। सभासद रामशरण मौर्य, विवेक बर्नवाल, सूरज सेठ, बजरंगी मिश्रा,अखिलेश जयसवाल, अभिषेक मौर्य, अंकित गुप्ता, विशाल गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता उपस्थित रहे। राजेश यादव ने प्रतियोगिता में आए लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें