फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ उठाएंगे प्रदेश स्तर पर नाम रोशन करने वाले बच्चों की शिक्षा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र मोहम्मदपुर में प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल आए छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राथमिक विद्यालय सुरजनपुर की बालिकाओं ने कबड्डी में प्रदेश में गोल्ड मेडल लाकर पहला स्थान पाया था। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरजनपुर के छात्रों ने कबड्डी में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करके सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। बीईओ विश्वजीत कुमार ने शुक्रवार को बच्चों को अपनी तरफ से पुरस्कृत किया। कहा कि जो बच्चे प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता में अव्वल आए हैं। उन बच्चों की आगे की पढ़ाई किसी भी दशा में रुकनी नहीं चाहिए। इंटरमीडिएट तक कि पढ़ाई का पूरा खर्च स्वयं उठाने की घोषणा की। मुख्य अतिथि बीएसए देवेन्द्र कुमार पांडेय ने बच्चों की प्रतिभा का सम्मान करने के लिए बीईओ विश्वजीत कुमार की सराहना की। प्रधान सुरजनपुर, रवींद्र यादव, वेदप्रकाश सिंह, आशुतोष सिंह, हरिप्रकाश, सुजीत सिंह, विजय पायलट, रविन्द्र यादव, अजित राय, मनोज त्रिपाठी, जेके गौतम, अभिषेक उपाध्याय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें