फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक विभाग से रिटायर, दूसरे से मिला नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मऊ जिले के पूनापार गांव निवासी भूपेंद्र वीर सिंह पुत्र वीर बहादुर सिंह द्वारा एक साथ दो सरकारी विभागों में नौकरी करते हुए वेतन का आहरण किया जा रहा था। मामला तब संज्ञान में आया जब इसकी शिकायत मंडलायुक्त से हुई और मंडलायुक्त ने जांच बैठा दिया। दोनों पदों में से एक में वह जहां सेवानिवृत्त हो चुका है तो वहीं दूसरे विभाग में भी जांच पूरी होने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी कर दी गई है। भूपेंद्रवीर सिंह डाक विभाग में बतौर ग्रामीण डाक सेवक तो बेसिक शिक्षा विभाग में बतौर सहायक अध्यापक पद पर कार्य करते हुए दोनों स्थानों से सरकारी वेतन ले रहे थे। यह मामला तब संज्ञान में आया जब मानवाधिकार कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत मंडलायुक्त से की। मंडलायुक्त ने प्रकरण की जांच का निर्देश दे दिया। बेसिक शिक्षा विभाग और डाक विभाग दोनों में जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई। जांच चल ही रही थी कि इसी बीच सहायक अध्यापक पद से भूपेंद्रवीर सिंह सेवानिवृत्त हो गए। मामले की पुष्टि के बाद भी भूपेंद्र वीर सिंह द्वारा जीपीएफ-पेंशन आदि पास कराने का प्रयास किया गया, लेकिन यह मामला पुन: शिकायतकर्ता के संज्ञान में आ गया और उसने पनु: शिकायत दर्ज कराई, जिस पर बेसिक शिक्षाधिकारी मऊ ने जीपीएफ-पेंशन आदि के भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया। वहीं डाक विभाग में चल रही जांच की कवायद भी अब जाकर पूरी हुई है और एक साथ दो सरकारी पदों से वेतन आहरण करने के मामले में भूपेंद्रवीर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर दी गई है। प्रवर डाक अधीक्षक बाल्मिकी आर्य ने बताया कि नोटिस का जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें