फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ निर्देश पर भी नहीं बदला चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टिनगंज। तहसील मुख्यालय पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्राम प्रधानों की शिकायत पर एसडीएम ने स्वास्थ्य केंद्र की जांच की थी। जांच में अनियमितता मिली जिसकी शिकायत पर सीएमओ ने जांच की और स्टोर का चार्ज दूसरे फार्मासिस्ट को देने का निर्देश दिया लेकिन आज तक स्वास्थ्य के स्टोर का चार्ज बदला नहीं गया। इस बात को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त अनियमितता की शिकायत बार-बार तहसील के अधिकारियों से हो रही थी। बुधवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्रधान संघ ने एसडीएम से शिकायत की कि स्वास्थ्य केंद्र पर न तो समय से दवा मिलती है और ना ही कोई व्यवस्था है। प्रधान संघ की शिकायत पर एसडीएम मार्टीनगंज ने स्वास्थ्य केंद्र की जांच की। जांच में उन्होंने स्टोर में तैनात फार्मासिस्ट से स्टाक रजिस्टर मांगा। इसके बाद उसने फार्मासिस्ट से प्राप्त दवाओं और उनके वितरण की जानकारी मांगी लेकिन फार्मासिस्ट कोई जवाब नहीं दे सके। एसडीएम ने जिलाधिकारी को अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने सीएमओ से इसकी जांच कराई। सीएमओ ने गुरुवार को स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और फार्मासिस्ट राधेश्याम यादव को हटाते हुए फार्मासिस्ट विनोद यादव को स्टोर का चार्ज देने का निर्देश दिया। लेकिन चार दिन बाद भी विनोद यादव को स्टोर का चार्ज नहीं दिया गया। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गौरव मिश्रा का कहना है कि जल्द ही स्टोर का चार्ज दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें