फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन सप्लाई लाइन का तार टूटा, सैकड़ों गांव की बिजी गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। ब्लाक सठियांव के अन्तर्गत मोहब्बतपुर गांव स्थित विद्युत वितरण उपकेन्द्र के रौजा महलिया गांव में शनिवार रात 9.40 बजे तार टूट कर गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उपकेन्द्र से जुडे सारे गांव लगभग 20 घंटे बिजली किल्लत से जूझते रहे। रात भर गर्मी से बेहाल रहे। मेन सप्लाई का जर्जर तार टूट कर दूसरे तार पर गिरने से सप्लाई बाधित रही। आजमगढ़ जनपद से मऊ जनपद को सप्लाई देने के लिए अलग से तार सठियांव, मुहम्मदाबाद होते हुए मऊ तक खींचा गया है। ये तार काफी जर्जर होने कारण रौजा महलिया गांव में साधारण तार पर टूट कर गिर गया। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई हो गई। विद्युत उपकेन्द्र मोहब्बतपुर और शेखपुरवा से जुडे सभी गांव अंधेरे में डूबे रहे। मऊ जनपद के विद्युत उपकेन्द्र हलीमाबाद केन्द्र से जुडे सभी गांव में भी विद्युत आपूर्ति ठप रही। तार टूटने की सूचना पर एसडीओ विद्युत ट्रांसमिशन अमित चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तार को जोड़ने के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें