फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों के चारो ओर की गई मेड़बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ । जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के दिशा निर्देशन में स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा तमसा सफाई अभियान के तृतीय चरण में तहत 47वें दिन गुरुवार को भोला घाट पर अभियान से जुड़े लोगों द्वारा पौधों में पानी के लिए मेंड़बंदी की गई। इसके साथ ही लोगों द्वारा ट्री गार्ड और उसके चारो ओर साड़ी लगाकर पौधों के सुरक्षा की व्यवस्था की गई। जिलाधिकारी के प्रयास से शुरू हुआ तमसा सफाई का अभियान निरंतर जारी है। प्रशासनिक व्यस्तता के कारण प्रशासनिक अधिकारी अभियान में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। लेकिन अभियान से जुड़े लोगों द्वारा निरंतर अपने कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। गुरुवार को अभियान से जुड़े लोगों द्वारा भोला घाट पर लगाए गए पौधों में पानी देने के लिए उनके चारो ओर मेंड़बंदी की गई। ताकि पानी डालने पर बर्बाद न हो। इसके साथ ही लोगों ने पौधों को पानी से सींचा। पौधों में ट्री गार्ड लगाए और उनके ऊपर घरों से लाई गई पुरानी साड़ियों को लपेट कर उन्हें सुरक्षित किया। इस मौके पर प्रवीण सिंह, मणिंदर सिंह, नित्यानंद मिश्रा, उमेश सिंह, नंद कुमार बरनवाल, अंकुर, शाहिद, सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, पूनम सिंह, डा. अल्का सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें