फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे निर्माण में बाधक बन रहे मकानों को ढ़हाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में हो रहे हाइवे निर्माण के दौरान अभी बहुत से स्थान ऐसे हैं जहां मुआवजे को लेकर अड़े हुए हैं। जिसके कारण उनके भवन निर्माण में बाधक बन रहे हैं। ऐसे ही कोटिला में बाधक बन रहे चार मकानों को बुधवार को प्रशासन ने जेसीबी के सहारे ढ़हाया। नायब तहसीलदार सदर अखिलेश कुमार ने बताया कि कोटिला बाजार में चार लोगों का मकान था इन लोगों को मुआवजे का पैसा दिया जा चुका था। लेकिन इन लोगों का कहना था कि हमें मुआवजे की धनराशि सर्किल रेट से कम मिली है। जिसके कारण इन लोगों द्वारा मकान को हटाया नहीं जा रहा था। बुधवार को कैंप कर इन चारों मकानों को ढ़हा दिया गया। साथ ही इन लोगों से कह दिया गया है कि अगर आपको मुआवजा कम मिला है तो आप लोग आरबीटेशन में जाइए वहीं से आपको उचित मुआवजा मिलेेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें