जहानागंज। स्थानीय ब्लाक के सकुराबाद मुहल्ले में मस्जिद के बगल में ढाई साल से पानी की निकासी नहीं हो पाने के कारण जमा गन्दा पानी से होकर नमाजियों को नमाज पढने के लिए मस्जिद तक जाना पड़ता है। मुहल्ले के लुकमान अहमद हाजी अल्लाम, मसूद, जैद, सगीर अहमद ने बताया कि यह पानी ढाई साल से लगा है। इस गंदे पानी के निकास के लिए आज तक नाली का निर्माण नहीं कराए जाने के कारण जमा गंदे पानी से होकर हम लोग मस्जिद मे नमाज पढने जाते है। जिसके कारण हम सभी नमाजियों को बहुत परेशानी होती है। इसी गांव के प्रधान डा.नसीम ने बताया कि इस मुहल्ले में एक गड्ढ़े का नम्बर है जिसपर लोग मकान बना लिए है और हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी गड्ढ़ा नहीं खुदा और लोग परेशान है। मुबारकपुर बिधायक शाह आलम गुड्डू जमाली के प्रतिनिधी डा. उस्मान गनी ने बताया कि हम लोग खुद कई बार इस मुहल्ले में गये और यहां के लोगों की दशा देखकर हमारे विधायक गुड्डू जमाली जी ने लाखो के कीमत का नाला बनवाने का प्रस्ताव पास कर दिया है ,वह जल्द ही पूरा हो जाएगा।यह इस मुहल्ले से होकर मिश्रा मार्केट होते हुए पहले से निर्मित नाले मे मिल जाएगा और लोगो को गंदे पानी से निजात मिल जाएगा।