फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रयास सामाजिक संगठन अपना स्थापना दिवस जिला मुख्यालय स्थित नेहरू हाल में 12 जनवरी को युवा दिवस एवं संगठन स्थापना दिवस के रूप में मनाएगा। संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने डा. अंबेडकर पार्क में रविवार को हुई बैठक में कहा कि ठंड और भूख से दूरदराज के क्षेत्रों में मरने वालों की संख्या महज जिला मुख्यालय पर बैठकर नहीं लगाई जा सकती। संस्था के कार्यकर्ता देवारा हथियागढ़ ग्राम निवासी मिथलेश कुमार ने आराजी बैरिया में एकदिन पूर्व मर चुकी सोमरिया का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इससे मृतका के बेसहारा बच्चों कर विभिन्न संगठनों और जिला प्रशासन के मदद के हाथ आगे बढ़े। नेहरू हाल में मनाए जाने वाले युवा दिवस की रूपरेखा बनाई गई है। वक्ताओं ने कहा कि ठंड से मृत सोमरिया के डेढ़ वर्षीय बच्चे का उपचार नगर के ब्रम्हस्थान स्थित निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। संस्था ने बच्चे के अनंतिम अभिभावक ब्रिजराज प्रजापति को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। बैठक में डा. विरेन्द्र पाठक, अतुल श्रीवास्तव, अनीता साईलेस, शंभू दयाल सोनकर, मनीष, मिथलेश, आलोक सिंह, रविशंकर सिंह, कमला प्रसाद, अशोक कुमार गौड़, विजय कुमार यादव, गुलाम यजदानी रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें