फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइफ फेलो चुने गए कृषि वैज्ञानिक डा. रुद्र प्रताप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। इंटोमोलोजिकल सोसाइटी आफ इंडिया (इएसआइ), भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) की ओर से कृषि कीट विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर कृषि विज्ञान केंद्र आजमगढ़ में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक-पौध सुरक्षा डा. रुद्र प्रताप सिंह को लाइफ फेलो चुना गया है। डा. सिंह जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को फसलों, सब्जियों एवं फलों में लगने वाले कीट-बीमारियों से बचाव के लिए एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जैविक खेती, कृषि विविधीकरण, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन आदि क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले डा. सिंह पूर्व में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में संयुक्त निदेशक और कृषि विविधीकरण परियोजना में जिला परियोजना समन्वयक के पद पर कार्य कर चुके हैं। डा. सिंह को कई अन्य पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें