फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व. लोदी यादव की 16वीं पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। क्षेत्र के महादेवपुर सेनपुर स्थित लोदी किसान इंटर कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव के पिता स्व. लोदी यादव की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उन्हें दबे-कुचलों की लड़ाई लड़ने वाला बताया। पूर्व मंत्री बलराम यादव, क्षेत्रीय विधायक संग्राम यादव, पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव सहित अन्य लोगों ने स्व. लोदी यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। विद्यालय के बच्चों की ओर से गीतों के माध्यम से स्व. लोदी यादव को श्रद्धांजलि दी गई। बलराम यादव ने कहा कि स्व. लोदी यादव ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे, फिर भी जीवन में शिक्षा के महत्व को समझते थे। भले ही अभाव में रहते थे, लेकिन दूसरों की मदद को आगे रहते थे। डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि बाबा के संस्कार के साथ ही समाज के दबे-कुचले लोगों की लड़ाई लड़ते हुए इस आंदोलन को यहां तक पहुंचया गया है। अध्यछता दामोदर प्रजापति और संचालन जयप्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक बेचई सरोज, अभयनरायन पटेल, हरी प्रसाद दुबे, सुभाषचंद्र जायसवाल, संजय मिश्रा, प्रेमा यादव, शीतला निषाद, चन्द्रजीत यादव, कमला यादव, जगदीश पांडेय, ओरी पांडेय, नरेंद्रनाथ यादव, रणविजय यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें