फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों पर नाली निर्माण कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सठियांव ब्लाक के गांव चकिया में प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की ओर से कागजों पर नाली का निर्माण, पोखरी की खुदाई कर लाखों रुपये दबाने के मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। इतनी ही नहीं बीपीएल कार्डधारकों से सुविधा शुल्क लेकर सरकारी आवास देने का भी आरोप लगाया गया है। जिलाधिकारी ने सरकारी धन के गबन की जांच सीडीओ से कराने का आश्वासन दिया है।26 अक्टूबर को सठियांव ब्लाक के चकिया गांव निवासी माया देवी पत्नी रामविलास गोड़ और रामसूरत यादव ने डीएम से गांव में सरकारी धन के बंदबाट की शिकात की थी। डीएम ने डीडीओ से जांच कर आख्या मांगी थी। शिकायत कर्ता सोमवार को फिर जिलाधिकारी के पास पहुंचे और आरोप लगाया कि आरोपी शिकायत के बाद काम अब करा रहे हैं। डीएम ने मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी से कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें