रानी की सराय (ब्यूरो)। कस्बा स्थित एसबीआई की शाखा में 10 हजार रुपये तक का लेनदेन न होने से ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। 10 हजार से कम लेन के लिए उन्हें ग्राहक सेवा केंद्र पर भेजा जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। बैंक में काउंटर पर सिर्फ 10 हजार से ऊपर का लेनदेन किया जा रहा है। ग्राहक सेवा केंद्र की जानकारी न होने से उपभोक्ताओं को भटकना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग-महिलाओं को हो रही है। बैंक आए किसान रामअवतार, रामवृक्ष, केदार आदि ने बताया कि खेतों में बुवाई आदि का काम हो रहा है। बैंक में 10 हजार तक की रकम नहीं दी जा रही है। वहीं, शाखा प्रबंधक राम अवतार ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र का महत्व बढ़ाने के लिए केंद्र पर भेजा जा रहा है। बैंक पूरी तरह से पेपरलेस हो इसके लिए आधार लिंक करके भेजा जा रहा है।