आजमगढ़। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डा. गगन दीप सिंह ने सोमवार को खाद की दुकानों पर छापेमारी की कार्यवाही की। किसानों को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद प्राप्त हो इसे लेकर खाद के 14 नमूने लिए गए। बाजार में हुई इस कार्रवाई को देख अन्य दुकानदारों के शटर धड़ाधड़ा गिरने लगे।
छोपमारी टीम ने काशीनाथ जालान एक डीएपी एक एसएसपी, मित्ता प्रसाद अनिल कुमार दो डीएपी, गोपाल फर्टिलाइजर एक डीएपी एक एपीएस, हिसामुद्दीन दो डीएपी एक माइक्रो एक सल्फर, केएस उर्वरक केंद्र दो डीएपी एक एनपीके एक एपीएस यानी कुल 14 खाद के नमूने एकत्र किए गए।
खाद की गुणवत्ता की जांच हेतु उर्वरक परीक्षण लैब में भेजा जाएगा तथा परीक्षण उपरांत प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। जिला क़ृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने कहा कि खाद निर्धारित दर पर ही बिक्री होनी चाहिए। डीएपी का निर्धारित दर 1350 रुपए प्रति 50 किग्रा. बोरी तथा यूरिया का निर्धारित दर 266.50 रुपये प्रति 45 किग्रा. बोरी है।