फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 14 नोडल अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा निर्वाचन की घोषणा होते ही जिला प्रशासन की तैयारियों में तेजी आ गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती भी कर दी है।
विज्ञापन

टेंट, फर्नीचर, बैरिकेडिंग, विद्युत, साउंड व्यवस्था और स्ट्रांग रूम के लिए पीडल्ब्यूडी के अधीक्षण अभियंता लालजी यादव को नोडल अधिकारी, दिव्यांग मतदाताओं के लिए डॉ. इंद्रमणि तिवारी मुख्य चिकित्साधिकारी को नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
मतदान एवं मतगणना व्यवस्था के लिए विनय कुमार गुप्ता सीआरओ और आजाद भगत सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व, सीआरपीएफ/सीएएमएफ और राज्य निर्वाचन आयोग को सूचना प्रेषित करने के लिए एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

सी-विजिल एप की निगरानी के लिए सीआरओ विनय कुमार गुप्ता, क्रिटिकल और वल्नरेबुल बूथों की व्यवस्था के लिए एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी और वेबकास्टिंग के लिए पीडी अखिलेश तिवारी, कार्मिकों के कल्याण के लिए चिकित्सा, स्वास्थ्य आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डीडीओ संजय कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
यात्रा भत्ता, नाश्ता और मानदेय के लिए अनुराग श्रीवास्तव मुख्य कोषाधिकारी, मतदान केंद्रों की व्यवस्था के लिए डीडीओ संजय कुमार सिंह, लालगंज लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए परसीमन की सुविधा देने का कार्य एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह करेंगे।
मीडिया व सोशल मीडिया की निगरानी के लिए एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसके साथ ही उनके द्वारा सहायक नोडल अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। जो चुनाव के दौरान नोडल अधिकारियों का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें