आजमगढ़। जिले में 1359 उपभोक्ता कनेक्शन लेने के बाद भी 20694 किलोवाट बिजली की चोरी कर रहे थे।
बीते अक्टूबर माह में इनके मीटर की एमआरआई की गई तो यह मामला प्रकाश में आया। अब इनको नोटिस जारी कर भार बढ़ाया जाएगा। अतरिक्त खर्च किए जा रहे बिजली का चार्ज बिल में जोड़कर भेजा जाएगा।
जिले में 6.25 लाख से अधिक घरेलू और कामर्शियल उपभोक्ता हैं। विभागीय चेकिंग में कई मामले ऐसे आ रहे हैं, जो उपभोक्ता कनेक्शन लिए हैं। वह भी बाइपास या फिर निर्धारित भार से अधिक बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। विद्युत चोरी रोकने के लिए विभाग भी तरह- तरह के हथकंडे अपना रहा है। इसी क्रम में अक्टूबर माह में विभाग ने तीन फेस के पांच किलोवाट से लेकर नौ किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का मीटर रीडिंग स्टूमेंट के तहत मीटर में डिवाइस लगाकर जब सेंसन भार की जांच की तो पता चला कि 1359 उपभोक्ता तीन माह में 20694 किलोवाट निर्धारित भार से अधिक बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। एमआरआई में आजमगढ़ प्रथम सर्किल में 744 उपभोक्ता 11221 किलोवाट और द्वितीय सर्किल में 615 उपभोक्ता 9473 किलोवाट बिजली का अधिक प्रयोग कर रहे थे। अब विभाग इन उपभोक्ताओं को भार बढ़ाने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। खर्च किए जा रहे अतिरिक्त बिजली का चार्ज इनके बिजली बिल में जोड़कर भेजा जाएगा, ताकि इसकी आसानी से वसूली की जा सके।
00000
पांच से नौ किलोवाट तक के उपभोक्ताओं के मीटर की एमआरआई की गई। मीटर में लगे डिवाइस से पता चला कि जनपद के 1359 उपभोक्ता तीन माह में 20694 किलोवाट बिजली की चोरी किए हैं। यानी सेसन लोड से अधिक बिजली खर्च कर रहे हैं। अब इन्हें भारवृद्धि के लिए नोटिस भेजा जाएगा। साथ ही किए जा रहे अधिक बिजली के प्रयोग का खर्च उनके बिजली बिल में जोड़कर भेजा जाएगा।
- संदीप प्रजापति, एसडीओ नगर।