मेजवां। फूलपुर स्थित श्री शंकर जी तिराहे पर रविवार को बालिका प्रोत्साहन के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता प्रजापति की ओर से 100 मीटर दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 11 से 14 वर्ष की 12 से अधिक बालिकाओं ने हिस्सा लिया। तीन राउंड की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका अंजली, सोनल, शालू को मुख्य अतिथि प्रभावती देवी ने पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बालिकाओं को प्रोत्साहन मिलता है। उनमें आगे बढ़ने की क्षमता बढ़ती है। वर्तमान समय में हर किसी को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के मार्गदर्शन में आगे आने की आवश्यकता है। इस दौरान दौरान बालिकाओं को गुड़ चना वितरित किया गया। इस मौके पर सावित्री देवी, ममता, अनुराधा, जनक दुलारी, बॉबीआदि प्रमुख रूप से उपस्थित थी।