फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम चौकीदारों संग बैठक कर एसपी ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस महकमा भी चौकस हो गया है। एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक किया। इस दौरान एसपी ने चौकीदारों को चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इसके साथ ही शासन द्वारा चौकीदारों को उपलब्ध करायी गई सुविधाओं के संबंध में भी एसपी ने जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में चौकीदारों की अहम भूमिका होगी। ऐसे में चौकीदार अपराधियों व चुनाव में गड़बड़ी करने वालों की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। इस दौरान चौकीदारों को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर भी बताए गए। इस अवसर पर एसपी सिटी कमलेश बहादुर, एसपी ग्रामीण एनपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें