अतरौलिया। कड़सरा मदियापार में चल रहे अंतर्जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। फाइनल मैच संजय स्पोर्टिंग क्लब और मखनहा के बीच खेला गया। संजय स्पोर्टिंग क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 12 ओवर में छह विकेट पर 121 रन बनाए। मखनहा की टीम ने 8.3 ओवर में ही आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। 10 विकेट से जीत हासिल की। वहीं पहला सेमीफाइनल संजय स्पोर्टिंग क्लब अतरौलिया और महाराजगंज के बीच हुआ। संजय स्पोर्टिंग क्लब अतरौलिया ने निर्धारित आठ ओवर में 153 रन का लक्ष्य महाराजगंज को दिया। 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराजगंज की टीम 132 रन पर ही सिमट गई। संजय स्पोर्टिंग क्लब फाइनल में पहुंचा। दूसरा सेमीफाइनल स्टार फैशन अतरौलिया और मखनहा के बीच खेला गया। मखनहा ने आठ ओवर में 118 रन का लक्ष्य रखा। स्टार फैशन 68 रन ही बना पाया। मैच में मैन ऑफ द मैच मोनू और मैन ऑफ द सीरीज नोमान रहे। अतिथियों के तौर पर अखंड प्रताप सिंह, संतोष यादव, रामचंद्र जायसवाल ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। अंपायर धीरज त्रिपाठी, कमेंटेटर जियाउद्दीन, मुकेश प्रजापति, आकाश दुबे, सोनू वर्मा, फूलचंद यादव, संतोष यादव ,ओम प्रकाश वर्मा, आनंद तिवारी, अरविंद सिंह थे।