फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के दायरे में 10 शिक्षक, सत्यापन में फर्जी मिले अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वर्ष 2010 के बाद परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा है। करीब 600 शिक्षकों की सत्यापन रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें 10 शिक्षकों के सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए हैं। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। शिक्षा विभाग ने इन्हें नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वर्ष 2010 के बाद परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त हुए सहायक अध्यापकों की जांच का शासन ने निर्देश दिया है। जिले में 2010 से अब तक 4856 सहायक अध्यापकों की परिषदीय विद्यालयों में तैनाती हुई है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी इन अभिलेखों की जांच कर रही है। इसमें एसपी सिटी के साथ ही एडी बेसिक भी शामिल हैं। अब तक 2336 के अभिलेख सत्यापन के लिए संबंधित संस्थाओं, स्कूलों, बोर्ड और विश्वविद्यालयों को भेजा गया है। अब तक हाईस्कूल के 598, इंटरमीडिएट के 576, स्नातक के 662, बीएड के 653 प्रमाण पत्रों की सत्यापन रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 10 शिक्षकों के अभिलेख नियुक्ति के समय पेश किए गए अभिलेखों से अलग मिले हैं। इन्होंने फर्जी अंकपत्र लगाकर नौकरी हासिल की है। एडी बेसिक कार्यालय के कर्मचारियों ने बुधवार को इसकी रिपोर्ट कमेटी के अध्यक्ष एडीएम प्रशासन को सौंपी। उन्होंने इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें