फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने लगाई आरआई को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। चेतावनी देने के बाद भी पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान नहीं दिए जाने से नाराज एसपी रविशंकर छवि ने शुक्रवार को आरआई ब्रह्मदेव उपाध्याय को जमकर फटकार लगाई। साथ ही सफाई व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस लाइन परिसर में रहने वाले ज्यादातर अधिकारी और कर्मचारी खुश हैं। बता दें कि इन दिनों महिला रिक्रूटों की पुलिस लाइन में ट्रेनिंग चल रही है। ऐसे में प्रत्येक दिन सुबह होने वाली परेड में एसपी स्वयं भाग लेते हैं। इस दौरान सभी को परेड सहित अन्य बारिकियों की विधिवत जानकारी भी देते हैं। एसपी के आने पर सुबह सबेरे ही सभी अन्य अधिकारीगण भी परेड में शामिल होते हैं। इसके अलावा पुलिस लाइन परिसर में बने सरकारी भवन और कमरों में तमाम अधिकारी, कर्मचारी और उनका पूरा परिवार रहता है। लेकिन सभी लोग पुलिस लाइन में व्याप्त गंदगी, बजबजाती नालियों के गंदे पानी के बदबू, शौचालयों की गंदगी, भवन का जर्जर हाल आदि से परेशान हैं। समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत भी किए। सुनवाई न होने पर एसपी से मिलकर समस्या बताए। करीब एक सप्ताह पूर्व एसपी ने आरआई को समस्याओं पर ध्यान देते हुए उसे दूर कराने का निर्देश दिया। एसपी के चेतावनी के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। इसीबीच मुख्यमंत्री के आगमन की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई। ऐसे में शुक्रवार को एसपी ने आरआई को जमकर फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें