फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी शिक्षा के साथ बच्चों को दें अच्छे संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। रानी की सराय विकास खंड के अनवारुल हक मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में शुक्रवार को गुरुनानक जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रबंधक मो. मुस्तनीर फराही ने बच्चों को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में शुरू से ही बड़ों के आदर और सम्मान की भावना विकसित की जाए तो वह धीरे-धीरे उनके स्वभाव में शामिल हो जाता है। वह सही मार्ग पर चलने लगते हैं। अभिभावक अपने बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाएं। बिना अनुशासन के बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल सकती। उन्होंने बच्चों से कहा कि सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें और अपने देश, प्रदेश और परिवार का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का संचालन कुमारी मरियम ने किया। इस अवसर पर राकेश यादव, रीडर तिवारी, बबीता कुमारी, रेखा यादव, ऐमन बानो, धर्मेंद्र प्रजापति, प्रियंका कुमारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें