फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्द्रकेश जिलाध्यक्ष, अनुराधा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यदुवंशीय महासंघ की जिला इकाई की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष आवास पर हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव और विशिष्ठ अतिथि प्रदेश महासचिव जयकरन यादव की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। चंद्रकेश यादव को जिलाध्यक्ष, अनुराधा यादव को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, विजय प्रताप यादव को अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अंबिका यादव को जिला महासचिव घोषित किया गया। प्रदीप यादव को युवा विंग का अध्यक्ष बनाया गया। ध्रुव यादव शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष, राजेंद्र यादव मीडिया प्रवक्ता और बृजेश यादव मीडिया प्रभारी बनाए गए। अशोक यादव ने कहा कि पिछड़े समाज के लोगों के जोड़ने की आवश्यकता है। सभी को संगठित करने की जरूरत है। संगठित नहीं हुए तो समाज पीछे छूट जाएगा। पिछड़े लोगों को शिक्षित करने और स्कूल, अस्पताल खोल जनसेवा करने की आवश्यकता है। संचालन रमापति सिंह यादव ने किया। अजय कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, सुनीता यादव, रमेश यादव, बृजेश, त्रिवेणी यादव, दयाराम यादव, रमापति यादव, कृपाशंकर यादव, सुधीर यादव, रामनयन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें