आजमगढ़। शासन की ओर से जनपद में दैवी आपदा से पीड़ित लोगों के लिए 110 मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से 150 आवासों की डिमांड की गई थी। इसमें बाढ़, आग आदि आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए 110 मुख्यमंत्री आवासों की स्वीकृति मिली थी। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी की ओर से सत्यापन में पात्र मिले 75 लाभार्थियों के खाते में आवास के लिए पहली किस्त के 40 हजार रुपये जारी कर दिए गए। सीडीओ कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 75 लाभार्थियों के बैंक खाते की ही सत्यापन रिपोर्ट आई थी। 35 लाभार्थियों के बैंक खाते के सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद धनराशि जारी की जाएगी। वहीं मुसहर जाति के लिए भी 126 आवासों की स्वीकृति मिली है।