फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के विपरीत बनवाया शौचालय, वसूली का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में एक तो शौचालय निर्माण की प्रगति काफी खराब है दूसरे जहां शौचालय बने हैं वह भी मानक के विपरीत हैं। इसका खुलासा सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में जिम्मेदार सचिव से वसूली का निर्देश दे दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि यूनिसेफ की टीम द्वारा पवई विकास खंड की ग्राम पंचायत गद्दोपुर के राजस्व ग्राम राजपुर सुबषा और ग्राम पंचायत फदगुदिया के राजस्व ग्राम चकजुझारी गांव में शौचालय की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि गांव में शौचालय बने हैं और लोग इनका उपयोग भी कर रहे हैं। लेकिन शौचालय निर्माण में मानक का ध्यान नहीं रखा गया है। सभी शौचालयों में एक ही गड्ढ़ा खोदा गया है। जबकि सचिव बृजेश यादव जो वर्तमान में फूलपुर विकास खंड में तैनात हैं। उनके द्वारा दूसरे गड्ढ़े का भुगतान कराया गया। दूसरे गड्ढ़े के लिए कराए गए भुगतान की वसूली उनके वेतन से करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही मानक के अनुसार दूसरे गड्ढ़े और पानी की टंकी के निर्माण करने के लिए संबंधित सचिव को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें