आजमगढ़। शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने त्रिभुवन दुबे के नेतृत्व और लालसा राय की अध्यक्षता मे कार्यालय से जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। जुलूस विभिन्न मार्गो का भ्रमण करता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौपा गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरती हुई कानून व्यवस्था को ठीक किए जाने, जेल में हो रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाए जाने, हत्या, लूट, बलात्कार की घटना पर अंकुश लगाए जाने, दलित उत्पीड़न बंद किए जाने सहित कई मांगे की। कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति से समस्याओं का अवलोकन करते हुए निस्तारण किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर राना खातून, चंद्रपाल सिंह यादव, नेमचंद पाठक, मुक्ति नाथ मिश्रा, श्यामधारी राम, हरेंद्र सिंह, तेज बहादुर यादव, राम अवध यादव, इंदल सिंह प्रदीप यादव, जैगम अब्बास, डा. रमेश चंद्र शर्मा, डा. सुधाकर राम, संतोष कुमार, बलिकरन निषाद, प्रेमचंद्र पाठक, नगीना मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।