फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने तैयारियों में डाला खलल, कीचड़ से सना कार्यक्रम स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 जुलाई के कार्यक्रम की तैयारियां काफी तेजी से चल रही थी। लेकिन गुरुवार को बारिश ने इसमें खलल डाल दिया। हवाई पट्टी में डाली गई मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। लेकिन बारिश बंद होते ही फिर तैयारियों में जुटे मजदूर अधूरे कार्यों को पूरा करने में जुट गए हैं। मंदुरी हवाई पट्टी पर आयोजित प्रधानमंत्री जनसभा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से काफी तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। लेकिन गुरुवार की दोपहर को हुई झमाझम बारिश ने इन तैयारियों में खलल डाल दिया। जिससे हवाई पट्टी के अंदर मिट्टी भरने का कार्य बंद हो गया। क्योंकि हवाई पट्टी के अंदर जाने वाले सभी मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गए। जब तक बारिश हुई तब तक सारे कार्य बंद हो गए। लेकिन जैसे ही बारिश बंद हुई तैयारियों में जुटे मजदूर और कारीगर अपने कार्यों में जुट गए। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार जर्मन हैंगर की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस दौरान उमड़ने भीड़ के शौच के लिए गोरखपुर नगर निगम की ओर से पांच-पांच सीटर के 10 शौचालय मंगाए गए हैं। जो मंदुरी हवाई पट्टी पर पहुंच गए हैं। इनमें चार शीट इंडियन और एक सीट इंगलिश है। कीचड़ से सने रास्तों पर खड़ंजा लगाने के साथ ही जगह-जगह जमा पानी को निकालने में मजदूर जुटे हुए हैं। ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार का विघ्न न पड़े। वहीं पंचायती राज विभाग के पांच सौ सफाई कर्मियों को जनसभा स्थल पर वालंटियर के रुप में तैनात किया गया है। गुरुवार को कुंवर सिंह उद्यान में जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने इन सफाई कर्मियों की बैठक बुलाई और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया। इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीपी यादव, महामंत्री नवीन चौबे, मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें