फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाटघाट-रौनापार मार्ग बना नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट (आजमगढ़)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट चौक से रौनापार मार्ग हल्की बारिश में ही नाले में तब्दील हो जाता है। जिसके कारण इस मार्ग से होकर गुजरने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हल्की बारिश होने के बाद ही लाटघाट-रौनापार मार्ग पर बाढ़ जैसी हालत हो जाती है। लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है जिससे आवागमन भी प्रभावित रहता है। सोमवार को रौनापार की तरफ से आ रही वृद्ध महिला और बच्चे सड़क पर लगे पानी में गिर गए और घायल हो गए। आए दिन कोई न कोई इसमें गिरता ही रहता है। जमा पानी की निकासी ना होने से पानी सड़ता है और गंदगी फैलती है। जिससे दुकानदारों सहित राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग उच्चीकृत हो जाने के बाद से स्थिति और बदतर हो गई है। बाजारवासियों का कहना है कि अवर अभियंता और सहायक अभियंता से इस बारे में कई बार बात हो चुकी है लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है। चीनी मिल घोसी के उपसभापति रामाश्रय राय, मनोज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजेश, उमेश, संदीप आदि ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होता है तो हम लोगों को मजबूरन धरना-प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें