फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक ताकतें देश को कर रही कमजोर : प्रदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के जनपद आगमन पर सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और छात्र संघ और जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में भंवरनाथ चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। काफिला के पार्टी कार्यालय पर पहुंचने पर नौजवानों गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश और प्रदेश में सांप्रदायिक, फासिस्टवादी ताकते देश को कमजोर कर रही है। धर्म, जाति के नाम पर भाई-भाई को लड़कार सत्ता हासिल करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है महंगाई,बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। सीमाओं पर प्रति दिन सैनिक मारे जा रहे है। सपा भाजपा के झूठ का पुलिंदा लोक सभा चुनाव में खोलने का काम करेगी। लोक सभा का यह चुनाव देश की दिशा तय करेगा। उन्होंने सपा के कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मजबूत बनाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा अध्यक्ष हवलदार यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, डा. संग्राम सिंह यादव, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, हरिश्चंद यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें