फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ गरजे ग्रामीण, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोकोटेदार के खिलाफ गरजे ग्रामीण, प्रदर्शन
विज्ञापन

मार्टीनगंज। तहसील क्षेत्र के गांव मखदुमपुर के कोटेदार के खिलाफ राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए पात्र गृहस्थी कार्डधारकों ने मंगलवार को तहसील दिवस पर प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार की ओर से प्रति कार्ड 15 किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है, जबकि ग्रामीणों को 35 किलो खाद्यान्न मिलना चाहिए। अधिकारियों की मिलीभगत से कोटेदारों की ओर से मनमानी की जा रही है। एसडीएम प्रशांत कुमार ने बताया कि जांच कराकर के कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर रामधनी, संदीप, रंजीत, मीना, कलावती, प्रभावती, सूरज, मुंशीलाल, मिश्रीलाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें