खादी ग्रामोद्योग आयोग के पदाधिकारियों और समिति संचालकों की बैठक रविवार को गहजी स्थित दिनेश सिंह के आवास पर अध्यक्ष प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 2008 से बकाया वेतन भुगतान की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने प्रदेश सरकार पर उपेक्षात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता और संगठन के लोगों द्वारा संस्था को भारी नुकसान हुआ है। खादी समिति के संचालकों को 2008 से वेतन का भुगतान नहीं किया गया। जिसके कारण 2013 से आजमगढ़ में पांच, बलिया में एक ग्रामोद्योग सेवा समिति बंद चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि 30 मार्च आजमगढ़ में ब्रह्म स्थान स्थित प्रधान कार्यालय पर मंडल स्तर पर कार्य योजना बनाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, मंत्री केदार राय, दिनेश सिंह, योगेन्द्र सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संचालन दिनेश सिंह ने किया।