फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव पर मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। मां दुर्गावती पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को तीसरे वार्षिकोत्सव एवं अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तहसीलदार मनीष कुमार ने किया। सरस्वती वंदना से सातवीं क्लास के कवि तिवारी ने सबका मन मोह लिया। स्वागत गीत रुचि और अंशिका ने पेश किया। मंत्र एकांकी के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों के ऊपर बच्चों ने प्रहार किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सायमा और उनके साथियों ने अलग अंदाज में पेश किया। मनीष कुमार ने कहा कि अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने वाला छात्र हमेशा प्रगति और समृद्धि प्राप्त करता है। जयप्रकाश जयसवाल और ओम प्रकाश जायसवाल ने अतिथियों का सम्मान किया। गौरी शंकर पाठक, हरभजन सिंह, वेदपाल सिंह, बेचूलाल शास्त्री, साधु यादव, बिरजू यादव, श्यामशुन्दर त्रिपाठी, आलोक दुबे, उदयवीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें