फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडर की मशीन जली, दर्जनों गांवों में पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। तहसील मेंहनगर स्थित विद्युत उपकेंद्र में खरगपुर फीडर की मशीन जलने से इससे जुड़े दर्जनों गांवों में अंधेरा फैला हुआ है। मशीन जलने के 18 घंटे बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हो सकी। उक्त पावर हाउस पर पांच फीडर के माध्यम से लगभग 150 गांवों को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। तकनीकी खराबी के कारण खरगपुर फीडर की मशीन जल गए। जिसके लिये प्राइवेट लाईन मैन द्वारा उच्चाधिकारीयों को अवगत करा दिया गया। इसके बाद भी मशीन की मरम्मत के लिए अधिकारियों द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया। दर्जनों गांवों की आपूर्ति ठप होने लोगों को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं किसानों को फसल की सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उप खंड अधिकारी सत्येंद्र गौतम ने बताया कि अधिशासी अभियंता मनीष कुमार को सूचना दे दी गई है। जैसे ही जिले से टेक्निशियन आएगा और जल्दी ठीक कराया जाएगा और आज शाम तक सप्लाई शुरु कर दी जाएगी। इसी क्रम में विद्युत सब स्टेशन के भड़सारी गांव में मंगलवार को अवर अभियंता रवि राव की देखरेख में 50 उपभोक्ताओं को भारत सरकार की सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन वितरित किया गया। साथ ही इस योजना के अंतर्गत एक एलईडी बल्ब, स्वीच बोर्ड और केबिल तार भी बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें