मार्टीनगंज(आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र के कृषक इंटर कॉलेज सर्वोदय नगर परिसर में रविवार को एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई जनपदों के पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपने दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य महुजा नेवादा रामसहाय राजभर ने पहलवानों का परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में पहली कुश्ती बिहार सासाराम के पहलवान अभिजीत और मल्हनी जौनपुर विश्वामित्र के बीच हुई। दोनों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। प्रतियोगिता के दौरान 30 जोड़ी पहलवानों ने दाव आजमाएं। जिन्हें विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया । इस अवसर पर रतिराम यादव, नानू पहलवान, पंचम, राजबहादुर, बेचन पहलवान, हिमांशु, मनोज यादव सिपाही, धनपाल यादव, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।