आजमगढ़। सुभाष यदुवंश को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करने पर जिला संयोजक कमलेन्द्र मिश्र मोनू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नींबी स्थित नौरंग पब्लिक के प्रांगण में ढोल नगाड़े के साथ एक-दूसरे मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।कमलेन्द्र मिश्र ने कहाकि प्रदेश अध्यक्ष यदुवंश ऊर्जावान और काफी अनुभवी नेता हैं। इनके नेतृत्व में युवा मोर्चा को और भी मजबूती मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें सुभाष यदुवंश को भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय का स्वागत किया। भाजपा आईटी प्रमुख वरुण राय ने प्रदेश के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। रविशंकर तिवारी, जिला महामंत्री ब्रजेश यादव, अजीत यादव, रत्नाकर राय, निखिल राय, नवनीत राय, विकास मिश्रा, अरविन्द, प्रिन्स राय, प्रतीक सिंह, शक्ति राय, अमन गोड़, दुर्गेश राय शामिल रहे। वहीं, अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार कार्यकर्ताओं ने जिला सहसंयोजक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर ख़ुशी जताई। कार्तिकेय सिंह चंचल, गौरव सिंह, विकास पालीवाल, मन्नू पाण्डेय, तीरथ राजभर, सोनू निषाद आदि उपस्थित रहे ।