मार्टीनगंज। तहसील मुख्यालय पर दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता चिंतामणि राजभर और प्रहलाद राजभर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में खुल्लम-खुल्ला धांधली का आरोप लगाया। अपात्रों के चयन की लिखित शिकायत उपजिलाधिकारी को सौंपा। क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए ग्रामीणों ने सुभासपा नेता के नेतृत्व में तहसील दिवस के दौरान जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास में खुलेआम पैसे की वसूली की जा रही है। जो पैसा दे रहा है उसको आवास दिया जा रहा है और जो नहीं दे रहा है उसका नाम काट दिया जा रहा है। अपात्रों को आवास दिया जा रहा है। इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उप जिलाधिकारी इंद्रभान तिवारी ने आश्वस्त किया कि जितने भी प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं, उसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। जहां भी अपात्रो का चयन हुआ होगा वहां के संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ अपात्रों से धन की वसूली की जाएगी। सुरेश राजभर, सुशीला राजभर, स्मृति राजभर, कलावती, सोनाजी, भोला राजभर, महेंद्र, विनोद, अमरनाथ आदि रहे।