लालगंज। शिक्षा क्षेत्र लालगंज के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खनियरा में शुक्रवार को सर्व शिक्षा अभियान क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान गांगुली टीम व तेंदुलकर टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें टांस जीत कर गांगुली टीम ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बैटिंग करने उतरी तेंदुलकर टीम ने निर्धारित छह ओवरों में 45 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी गांगुली टीम ने पांच विकेट पर ही 46 रन बना कर मैच जीत लिया। दूसरा मैच द्रविड़ व श्रीनाथ टीम के बीच खेला गया, जिसमें द्रविड़ टीम ने जीत दर्ज की। इसके पूर्व प्रतियोगिता की शुरूआत सेवानिवृत्त शिक्षक माता प्रसाद सिंह व खंड शिक्षाधिकारी लालगंज सुनील कुमार चौबे ने दीप प्रज्जवल कर किया। खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि खेल से बच्चों का उत्साहवर्धन होगा। ऐसी प्रतियोगिता हर विद्यालयों पर आयोजित की जानी चाहिए। इस अवसर पर रामसहाय सिंह, विनय कुमार सिंह, विश्वजीत, मीरा सिंह, दिनेश, सारिका सिंह, संगीता सिंह, पूनम अग्रवाल, साधना सिंह, अभिलाषा, मनोरमा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो